नेतृत्व का अवसर मिला तो मया ब्लाक की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा- कप्तान सिंह

क्षेत्र पंचायत में नेतृत्व करने का अवसर मिला तो मया ब्लाक की तकदीर और तस्वीर बदल दूंगा ।

रामजन्म यादव

अयोध्या। मया ब्लाक प्रमुख पद के प्रत्त्याशी उमेश प्रताप उर्फ कप्तान सिंह ने कहा है कि क्षेत्र पंचायत में नेतृत्व करने का अवसर मुझे मिला तो मया ब्लाक की तकदीर व तस्वीर बदल दूंगा। कहा सरकार की योजनाओ का लाभ पारदर्शी तरीके से सीधे गांव गरीब मजदूर तक पहुँचाने का प्रयास करूंगा जो बिचौलियों से मुक्त होगी। उन्होंने कहा कि निर्वाचित क्षेत्र पंचायत सदस्यों का जिस तरह स्नेह आशीर्वाद प्यार दुलार मुझे मिल रहा है उसका फर्ज जीवन भर निभाउंगा और बीडीसी सदस्यों के त्याग की भरपाई करता रहूंगा। उन्होंने कहा कि जनता के लिए मेरे दरवाजे हमेशा खुले मिलेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button