Saturday, May 16, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न

225

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक संपन्न। रुदौली इकाई जल्द करेगी प्रदेश कार्यकारिणी से मुलाकात।

अयोध्या / भेलसर। भारतीय जनता पार्टी विधानसभा क्षेत्र रुदौली के संगठन के पदाधिकारियों की समीक्षा बैठक हुई।जिसमे बीते पंचायत चुनाव के परिणाम व आगामी चुनाव ब्लॉक प्रमुख व विधानसभा 2022 में संगठन के कार्यक्रमों व भूमिका पर चर्चा हुई।इस मौके पर कार्यकर्ताओ द्वारा मजबूती से बूथ स्तर से कार्य करने का संकल्प लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार विधानसभा में हो रहे कार्यकर्त्ता उत्पीड़न,कार्यकर्ताओ के सम्मान के लिए विधानसभा से एक पैनल जल्द ही प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश संगठन मंत्री सुनील बंसल से मिलकर अपनी समस्या को रखने की बात तय हुई।

बैठक में जिला उपाध्यक्ष शिवगोविन्द पांडेय,मंडल अध्यक्ष शुजागंज रामदीन वर्मा,मंडल अध्यक्ष रुदौली देहात शुक्ला,पूर्व मंडल अध्यक्ष व जिला कार्यसमिति सदस्य तेज़ बहादुर गुप्ता,युवा मोर्चा अध्यक्ष दिव्यांश सिंह अंकुर,अनुसूचित मोर्चा अध्यक्ष दिलीप रावत,मंडल महामंत्री दिनेश गुप्ता व मृत्यंजय त्रिपाठी सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।