ग्राम प्रधान संघ ब्लाक मवई का सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ निर्वाचन

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

सुनीता यादव बनी अध्यक्ष उपाध्यक्ष बने राजकुमार सिंह। ग्राम प्रधान संघ ब्लाक मवई का सर्वसम्मति से निर्विरोध हुआ निर्वाचन। वरिष्ठ सलाहकार बने पूर्व ग्राम प्रधान तेज तिवारी।

अयोध्या \ भेलसर। ब्लाक सभागार मवई में ब्लाक के ग्राम प्रधानों की एक बैठक आयोजित हुई जिसमें मौजूद 37 ग्राम प्रधानों ने सर्वसम्मति से रामपुरजनक गांव के ग्राम प्रधान राजेश यादव की पत्नी सुनीता यादव को प्रधान संघ ब्लाक मवई का अध्यक्ष चुना गया।इसके बाद ग्राम प्रधान संघ ब्लाक मवई संगठन का दायित्व भी पदाधिकारियों को सौंपा गया।जिसमें उपाध्यक्ष पद पर राजकुमार सिंह,मो0 मुंसरिफ खा,बलवंत सिंह,कोषाध्यक्ष रेनू यादव,महामंत्री हिमांशु निषाद,मंत्री राधेश्याम रावत,रामबरन चौहान,विमला देवी,राजेन्द्र कुमार,बैजनाथ लोधी चुने गए।इसके अलावा कार्यकारिणी सदस्य मिथिलेश कुमारी,शिवकुमार,राजकुमार यादव,जावेद और मनीषा यादव को चुना गया है।

प्रधान संघ अध्यक्ष बनने के बाद संघ अध्यक्ष सुनीता यादव के पति राजेश यादव ने कहा कि ग्राम प्रधानों के सम्मान और स्वाभिमान की लड़ाई पुरजोर लड़ी जाएगी।उन्होंने कहा कि प्रधानों का शोषण किसी भी हाल में बर्दास्त नही किया जाएगा।इस मौके पर नेवरा गांव के ग्राम प्रधान विक्रमा यादव को संगठन का संरक्षक बनाया गया और पूर्व ग्राम प्रधान व प्रधान संघ उपाध्यक्ष तेज तिवारी को वरिष्ठ सलाहकार बनाया गया है।इस मौके पर भाजपा नेता निर्मल शर्मा,जिलामंत्री धर्मेंद्र सिंह,भानु यादव,दीप चंद यादव,राम जी,प्रवेश कुमार,आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button