संडवा गांव में चोरी की घटना

संडवा गांव में चोरी की घटना,तीन मोबाइल,ट्रैक्टर की बैटरी सहित नगदी लेकर हुए फरार।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खाँ

अयोध्या/भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम संडवा में चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाते हुए घर मे रखे तीन मोबाइल फोन,ट्रैक्टर की बैटरी सहित नगदी लेकर फरार हो गये।ग्राम संडवा के अनवारुल हक खाँ का मकान गांव से करीब एक किमी0 पूरब रजनपुर रोड के किनारे स्थित है।शनिवार को अनवारुल हक उर्फ बफाती रात को भोजन करने के बाद सो गये।रात को जब उनकी आंख खुली तो उठकर चार्जिंग पर लगा मोबाइल लेने गये तो देखा कि चार्जर सहित मोबाइल गायब मिला।उसी जगह रखे दो अन्य मोबाइल भी नही थे।

जब उन्होंने अलमारी खोल कर चेक किया तो उसमें रखे करीब पांच हजार रुपये भी गायब मिले।चोर दरवाजे पर खड़े ट्रैक्टर की बैटरी भी खोल ले गये।जाते समय चोर बाहर का दरवाजा बन्द करके उसमें कुंडी भी चढ़ा दिया था।सबसे आश्चर्य की बात है कि चोर आंख में झोंकने के लिये पिसा मिर्चा भी लाये थे जो घर में दो जगहों पर गिरा पड़ा था।ग्रह स्वामी घटना की सूचना डायल 112 सहित मवई पुलिस को दी।सूचना पाकर डायल 112 तथा मवई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच कर छानबीन की तथा शीघ्र ही चोरी की घटना का खुलासा का आश्वासन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button