Friday, March 13, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या प्रभारी निरीक्षक आर0 के0 राना का विदाई समारोह

प्रभारी निरीक्षक आर0 के0 राना का विदाई समारोह

189

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

भेलसर/अयोध्या। सेवा काल में उच्च अधिकारी अपनी कर्मठता और दायित्व शीलता और व्यवहार कुशलता से जनता में काफी प्यार व सम्मान हासिल कर लेते हैं पुलिस विभाग में कार्यरत कर्मचारी व अधिकारियों को कभी कभी विपरीत परिस्थितियों से गुजरना पड़ता है जिसमें सामयिक व तत्परता पूर्वक कार्य करना पड़ता है ऐसी ही मिसाल है प्रभारी निरीक्षक पटरंगा रहे।

आर0 के0 राना जो इससे पूर्व मवई तत्पश्चात रुदौली कोतवाली का कार्य ग्रहण करके अपनी जिम्मेदारी को कुशलतापूर्वक निर्वाह करके जहां अपराध पर अंकुश लगाने के साथ ही सामुदायिक पुलिसिंग व उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनता में लोकप्रियता हासिल की उनके कार्यों की सराहना व स्मरण जनमानस में होता रहेगा। वही अपने स्टाफ ने भी काफी समन्वय बनाए रखा।

पटरंगा थाना से ट्रांसफर होकर वे जब नई पोस्टिंग थाना रौनाही जाने लगे तो थाना परिसर पटरंगा में उनके सम्मान में विदाई समारोह आयोजित हुआ नागरिकों एवं स्टाफ से उन्हें भावभीनी विदाई दी।श्री राना ने इस मौके पर स्टाफ व जनता के प्रेम स्नेह वह सहयोग के लिए आभार प्रकट किया।इस मौके एस0एस0आई0सुधाकर यादव,सुशील कुमार सिंह,संजय कुमार,अनिल मिश्रा,नसीम खां,गौस खां,अनिल वर्मा,डॉ0 शमीम प्रदीप यादव आदि लोग शामिल थे।