Monday, May 25, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या दर्जनों लोगों ने थामा आप का दामन

दर्जनों लोगों ने थामा आप का दामन

260

अन्य पार्टियों को छोड़कर दर्जनों लोगों ने थामा आप का दामन- जिलाध्यक्ष आप।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर।आगामी विधान सभा 2022 में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर आम आदमी की मजबूती लगातार बढ़ रही है और काफ़ी संख्या में लोग अन्य पार्टियों को छोड़कर आम आदमी पार्टी में जुड़ रहे हैं। रूदौली विधानसभा क्षेत्र में शुक्रवार को आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष देहात डाक्टर शौकत अली शाही की अध्यक्षता में ग्राम सभा भेलसर में राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित एक ढाबे के निकट पार्टी की बैठक आयोजित की गई जिसका संचालन अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष गुलाम गौस ने किया।

जिसमें आप जिलाध्यक्ष डा0 शाही ने उपस्थित लोगों को मुखातिब करते हुए आम आदमी पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तार से चर्चा की और दिल्ली प्रदेश के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के द्दारा किए गए कार्यो के बारे जानकारी देते आने वाले आगामी 2022 के विधानसभा चुनाव पर चर्चा किया।आम आदमी पार्टी की नीतियों को देखते हुए क्षेत्र के हैदर अली के नेतृत्व में अन्य पार्टियों को छोड़कर लगभग चार दर्जन से अधिक लोगों ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की

जिलाध्यक्ष देहात डाक्टर शाही ने सभी साथी सदस्यों को पार्टी की टोपी पहनाकर पार्टी में शामिल कराया।आमआदमी पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्यरूप से हैदरअली,फिराक अहमद,कुद्दूस अहमद,गुफरान,शिव प्रसाद,न्याज अहमद,बंटी,मुक्तदिर,इज़हार अहमद,रईस अहमद,सिराज अहमद व मारूफ अहमद सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।