ग्राम समाज भूमि पर दबंगगो का क़ब्ज़ा

ग्राम समाज की बंजर भूमि पर दबंग कर रहे हैं अवैध क़ब्ज़ा।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। तहसील रूदौली क्षेत्र के एक गाँव मे ग्राम समाज की बंजर खाते की भूमि पर दबंग अवैध क़ब्ज़ा करने हेतु अवैध निर्माण कर रहे हैं।मामला संज्ञान में आने पर एस डीएम ने अवैध निर्माण रुकवा दिया है। तहसील रूदौली क्षेत्र के गौरियामऊ निवासी रघुनंदन उर्फ करिया ने शिकायतीपत्र देकर बताया कि ग्राम सभा मेहनौरा की गाटा सँ 125 ग्राम सभा के बंजर खाते की भूमि है जिसपर मेहनौरा गाँव निवासी स्वामी नाथ पुत्र विश्वनाथ अपनी दबंगई के बल पर क़ब्ज़ा करने हेतु अवैध निर्माण कर रहे हैं।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामसमाज की भूमि पर अवैध निर्माण का मामला संज्ञान में आया था अवैध निर्माण रुकवा दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button