भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

22 जून तक खरीद करने के आदेश का अनुपालन न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन ने एसडीएम को सौंपा ज्ञापन।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

अयोध्या/भेलसर। गेहूं क्रय केंद्र पर सरकार के 22 जून तक खरीद करने के आदेश का पालन न होने से आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव दिनेश दुबे ने किसानों के साथ मिलकर एसडीएम रूदौली विपिन सिंह को ज्ञापन सौंपा।


उप जिलाधिकारी को दिए गए पत्र में कहा कि गेहूं खरीद के अंतिम दिनों में हुई बरसात से किसानो का गेहूं नहीं तौला जा सका है।किसानों की मांग पर सरकार ने 22 जून तक गेहूं खरीद की अंतिम तिथि बढ़ाई है।तहसील के किसी भी गेहूं क्रय केंद्र पर गेहूं की खरीद नहीं शुरू हो सकी है।बरौली साधन सहकारी समिति के क्रय केंद्र पर पहुंचे किसानों से केंद्र क्रय केंद्र प्रभारी ने गेहूं खरीदने से इनकार कर दिया।

इससे आक्रोशित किसान ट्राली लेकर प्रदेश सचिव के नेतृत्व में तहसील की ओर निकल पड़े।भाकियू नेताओं से मिलने के बाद उपजिलाधिकारी ने डिप्टी आरएमओ से वार्ता कर गेहूं खरीद शुरू कराने के लिए कहा।एसडीएम विपिन सिंह ने बताया भारतीय किसान यूनियन का पत्र मिला है।साधन सहकारी समिति हयात नगर में ट्राली भिज

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button