एम्स से मरीजों को बड़ी राहत,18 से खुलेगी ओपीडी

एम्स में इलाज कराने वाले हजारों मरीजों को बड़ी राहत, 18 जून से खुलेगी ओपीडी। 

अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में 18 जून से चरणबद्ध तरीके से ओपीडी सेवाएं फिर से शुरू की जा रही हैं। इसकी जानकारी एम्स प्रशासन ने दी है। एम्स ने बताया कि कोरोना संक्रमण कम होने के और दिल्ली अनलॉक होने के बाद ओपीडी खोलने का फैसला किया गया है। मिली जानकारी के अनुसार, कोविड नियमों का पालन करते हुए लोग एम्स में अपना इलाज करा सकते हैं। एम्स प्रशासन ने मरीजों को सलाह दी है कि वे ऑनलाइन अप्वाइमेंट ले सकते हैं। 

एम्स के एक वरिष्ठ चिकित्सक ने बताया कि इमरजेंसी में पहले की तरह दूसरी बीमारियों के मरीज भर्ती किए जाने लगे हैं। अब ओपीडी भी शुरू हो रही है। शुरुआत में ओपीडी में कम संख्या में मरीज देखे जाएंगे। मौजूदा समय में टेलीकंसल्टेशन के जरिये मरीजों का इलाज किया जा रहा है।

राजधानी में कोरोना की संक्रमण दर घटकर 0.22 फीसद हो गई है। इससे संक्रमण दर दूसरी लहर शुरू होने से पहले की स्थिति में पहुंच गई है। सोमवार को 111 दिनों में कोरोना के सबसे कम 131 नए मामले आए। इससे पहले 23 फरवरी को 145 मामले आए थे। डाक्टर कहते हैं कि दिल्ली में अब दूसरी लहर थम गई है लेकिन कोरोना बरकरार है। इसलिए बचाव के नियमों का सख्ती से पालन जरूरी है। साथ ही जिन लोगों ने अब तक टीका नहीं लगवाया है, उन्हें टीका जरूरत लगवाना चाहिए।

दरअसल, पिछले साल अक्टूबर से दिसंबर के बीच कोरोना का संक्रमण अधिक होने के बाद 16 फरवरी को मामले घटकर 94 हो गए थे। बाद में 24 फरवरी को कोरोना के मामले 200 पहुंच गए। इसके बाद कोरोना का संक्रमण बढ़ता चला गया। उस दिन संक्रमण दर 0.36 फीसद थी, जो 22 अप्रैल को 36.24 फीसद पहुंच गई थी। अब मामले और संक्रमण दर दोनों 24 फरवरी के मुकाबले कम हो गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button