राम मन्दिर घोटाला, सुप्रीम कोर्ट निगरानी में जाँच की मांग

राम मन्दिर घोटाले के खिलाफ पूरे प्रदेश में जिला मुख्यालयों पर कांग्रेस करेगी प्रदर्शन। सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में जाँच की मांग।

लखनऊ। श्री राम मन्दिर के नाम पर करोड़ों रुपये की जमीन घोटाले का मामला सामने आया है। मन्दिर निर्माण के नाम पर पूरे देश से हजारों करोड़ रुपये का दान एवं चन्दा भी मिला, जिसमें भ्रष्टाचार और चंदे के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है, इसके खिलाफ 17 जून को प्रदेश भर के जिलाधिकारियों के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति को एक ज्ञापन सौंप कर इस पूरे घोटाले की सुप्रीमकोर्ट के जज की निगरानी में जांच की मांग की जायेगी।

यह मांग भी की जायेगी कि घोटालेबाजों को मन्दिर निर्माण ट्रस्ट से अलग करते हुए भगवान श्री राम मन्दिर निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया जाय। पूरे देश के लोगों की मन्दिर में आस्था है- इसलिए इस गतिरोध को दूर करते हुए माननीय उच्चतम न्यायालय के आदेशानुसार शीघ्र मन्दिर निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाया जाय।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button