ट्रक की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की मौत

ट्रक की चपेट में आने से 18 वर्षीय युवती की हुई दर्दनाक मौत,ग्रामीणों में भारी आक्रोश।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व डॉ0 मो0 शब्बीर

अयोध्या/भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र में ट्रक की चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई।सूचना पर घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने मृतक महिला के शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा है।जानकारी के मुताबिक रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम सभा मीसा निवासी लगभग 18 वर्षीय युवती नन्दकुमारी पुत्री विकास कुमार अपनी मां के साथ खेत में काम करने जा रही थी तभी एक 18 चक्का ट्रक संख्या यूपी 42टीब7516 की चपेट में आने से युवती की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

घटना की सूचना ग्रामीणों ने तत्काल रूदौली पुलिस को दी।सूचना मिलते ही रूदौली कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा व एसडीएम रूदौली विपिन कुमार सिंह तत्काल घटना स्थल पर पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण किया और मृतक युवती के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया।कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा ने बताया कि मृतक के शव को पीएम के लिए भेज दिया गया है औऱ ट्रक चालक पुलिस हिरासत में है।सूत्रों के अनुसार ट्रक हरिहर पुर बलैया गांव का है ट्रक मालिक का नाम सलारू है।घटना को लेकर गांव की जनता में बहुत ज्यादा आक्रोश है।घटना स्थल पर एसडीएम व कोतवाल ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button