Wednesday, April 22, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या जलापूर्ति बधित होने से जनता परेशान

जलापूर्ति बधित होने से जनता परेशान

213

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

जलापूर्ति बधित होने से जनता परेशान। सोमवार तक बहाल होने की संभावना।

अयोध्या। भेलसर। रूदौली नगर की जलापूर्ति बधित होना आम बात हो गयी है।कभी केबिल डालने की खुदाई करते समय,कभी पानी का पाइप डालते के समय,कभी पुलिया निर्माण के लिये खुदाई करते समय अक्सर रूदौली की जलापूर्ति बाधित होती आई है।

पिछले 24 घंटे से पानी टंकी स्थित चेकवाल खराब होने से जलापूर्ति बाधित हो गई।नगर के ऐसे लोग जो नगर पालिका की जलापूर्ति पर ही निर्भर हैं बेहाल हैं।एक एक बूंद पानी के लिए उन्हें दर दर भटकना पड़ रहा है।ऐसे में नगर पालिका की ओर से जगह जगह पानी का टैंकर पहुंचाना चाहिए परन्तु नगर पालिका की ओर से ऐसी व्यवस्था नही की गई।

अधिशासी अधिकारी रणविजय सिंह ने बताया कि चेकवाल खराब होने से जलापूर्ति बाधित हो गयी है।लॉकडाउन की वजह से सामान नही मिल पाया है सोमवार तक जलापूर्ति बहाल होने की संभावना है।