मृतक आश्रित पत्नी को सहायक अध्यापक प्राथमिक पद का नियुक्ति पत्र

अयोध्या। जिलाधिकारी ने मृतक अध्यापक की आश्रित पत्नी  को सहायक अध्यापक प्राथमिक पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। जिलाधिकारी कैम्प कार्यालय पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा द्वारा स्व० सूर्यमणि पाण्डेय स0अ0, प्रा0वि0 दुर्गापुर रम्पुरवा, (कम्पोजिट) मया की आश्रित दीप्ति पाण्डेय (पत्नी) एम०ए०, बी०एड० एंव टी0ई0टी0 (प्राथमिक स्तर) को सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद का नियुक्ति पत्र प्रदान किया। इस अवसर पर जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ने बताया कि स्व० सूर्यमणि पाण्डेय स0अ0, प्रा0वि0 दुर्गापुर रम्पुरवा, (कम्पोजिट) मया की मृत्यु दिनांक 05 मई 2021 को मृत्यु हो गई थी आज उक्त मृतक आश्रित अभ्यर्थनी को विकास खण्ड पूरा बाजार के प्रा०वि० सिरसिण्डा में पद स्थापित किया गया है।

बीएसए ने आगे बताया कि मृतक कर्मचारियों के आश्रितों की नियुक्ति के संबंध में निर्गत शासनादेश संख्या-5193/15-5-2000-400(222)/99 दिनांक 04.09.2000 एंव सचिव बेसिक शिक्षा परिषद उ0प्र0 इलाहाबाद के पत्रांकरू बे0शि0प0-5338-15435/2012-13 दिनांक 15.02.2013 में निहित प्राविधानों तथा सचिव उ0प्र0 बेसिक शिक्षा परिषद प्रयागराज के पत्रांकः बे0शि0प0/12540-634/2019-20 दिनांक 10.10.2019 में दिये गये निर्देशो के अनुपालन में खण्ड शिक्षा अधिकारी मया, अयोध्या की संस्तुति के आधार पर मृतक आश्रित अभ्यर्थिनी की नियुक्ति सहायक अध्यापक प्राथमिक के पद पर नितान्त अस्थाई रूप से वेतनमान पे बैण्ड 9300-34800 ग्रेड पे 4200 (यथासंशोधित) में सातवे वेतन के मैट्रिक लेबल 6 मे एक वर्ष के परवीक्षा काल पर कार्यभार ग्रहण करने की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button