रूदौली ब्लाक के 61 ग्रामो में 293 ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित

जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। रूदौली ब्लॉक की 61 ग्राम पंचायतों में रिक्त 293 ग्राम पंचायत सदस्य के पद रिक्त होने के कारण रविवार को पुनः ग्राम पंचायत सदस्यों के पद पर नामांकन देर शाम तक काफी अड़चनों के बाद होता रहा।सूत्रों की माने तो प्रशासन सभी पदों पर निर्विरोध प्रत्याशी जिता कर चुनावी झंझट से बचने का प्रयास करता रहा।इस सम्बंध में आरओ जिला कृषि अधिकारी अयोध्या वीके सिंह ने बताया कि सभी 293 रिक्त ग्राम पंचायत सदस्यों के नामांकन पत्रों की देर रात तक जांच की गई जांचोपरांत सभी पद निर्विरोध घोषित किये गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button