हनुमानगढ़ी पहुँच जिलाधिकारी ने कोविड संक्रमण से बचाव का जायजा लिया


अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार ने फैजाबाद नगर एवं अयोध्या नगर के विभिन्न क्षेत्रों का भ्रमण कर कोरोना कर्फ्यू के दृष्टिगत गतिविधियों को प्रारम्भ करने के उपरांत दुकानोंध्प्रतिष्ठानों के स्वामियों द्वारा प्रतिबन्धों/शर्तों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।

http://ऑक्सीजन प्लांट कार्यों में तेजी लाने के निर्देश-जिलाधिकारी

इस दौरान अधिकारी द्वय द्वारा रिकाबगंज, नियावां, बेनीगंज, राम की पैड़ी, नयाघाट, बंधा तिराहा, अयोध्या-गोंडा सीमा, सहादतगंज आदि क्षेत्रों का भ्रमण किया तथा दुकानों/प्रतिष्ठानों के स्वामियों को शासन व जिला प्रशासन द्वारा कोविड से बचाव एवं सुरक्षा हेतु जारी समस्त दिशा निर्देशों अनुपालन सुनिश्चित करते हुए ही दुकानों/प्रतिष्ठानों का संचालन करने के निर्देश दिए।

इस दौरान जिलाधिकारी व एसएसपी ने हनुमानगढ़ी पहुँच कर कोविड संक्रमण से बचाव हेतु की गई व्यवस्थाओं व दर्शनार्थियों के द्वारा कोविड से बचाव व रोकथाम संबंधी उपायों के अनुपालन की स्थिति का जायजा लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button