एक अदद तमन्चा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार

एक अदद पिस्टल मय मैगजीन व 03 अदद कारतूस व एक अदद तमन्चा व कारतूस के साथ दो गिरफ्तार।

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर। थाना मवई की पुलिस ने एक अदद पिस्टल मय एक अदद मैगजीन व 03 अदद कारतूस व एक अदद तमन्चा व कारतूस के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
प्रभारी निरीक्षक मवई विश्वनाथ यादव ने बताया कि पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उमेश कुमार सिंह पुत्र गुरुबक्श सिंह व अजय सिंह उर्फ सोनू पुत्र अमरेज सिंह निवासी ग्राम मवई थाना मुसाफिरखाना जनपद अमेठी मंगलवार को समय करीब-07:30 बजे थाना मवई क्षेत्र के कुरैया जंगल बहद-ग्राम सैमसी से गिरफ्तार किये गये हैं जिनके कब्जे से क्रमशः आरोपी उमेश सिंह के पास से एक अदद पिस्टल मय 03 अदद जिन्दा कारतूस व दूसरे आरोपी अजय सिंह उर्फ सोनू सिंह के पास से 01 अदद तमन्चा 315 बोर व 01 अदद जिन्दा कारतूस 315 बोर के बरामद किया गया।

आरोपियों के विरुद्ध थाना हाजा पर अभियोग मु0अ0सं0 136/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट व मु0अ0सं0137/21 धारा 3/25 आर्म्स एक्ट पंजीकृत कर आरोपियों को जेल भेजा जा रहा है।गिरफ्तारकर्ता टीम में उ0नि0 विनय कुमार यादव चौकी प्रभारी सैदपुर,का0 सरस कुमार,हे0का0 राजेश सिंह,कमाण्डर पीआरवी 0912,हो0गा0 विजय पाल शुक्ल,चालक पीआरवी 0912 शामिल रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button