Thursday, March 12, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या विधायक गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया

विधायक गेहूं क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया

192

अयोध्या/भेलसर।  विधायक रामचन्द्र यादव ने सोमवार को एसडीएम के साथ गनेशपुर क्रय केंद्र का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान केंद्र पर बोरा,छलनी,नमी मापक यंत्र इलेक्ट्रानिक कांटा सही मिला।विधायक ने निरीक्षण पंजिका,शिकायत पंजिका रजिस्टर सहित सभी अभिलेखों का अवलोकन किया।विधायक श्री यादव ने कहा की कोरोना महामारी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति को सोशल डिस्टेंसिंग तथा मास्क का प्रयोग शत प्रतिशत सुनिश्चित करनी होगी।उपजिलाधिकारी विपिन सिंह ने कहा कि बैनर लगाकर गेंहू खरीद का मूल्य,केंद्र प्रभारी का नाम व मोबाइल नंबर सहित खरीद के मानक उस पर अंकित कराएं।उन्होंने बारिश से गेंहू को बचाने के लिए अविलंब तिरपाल की व्यवस्था करने का निर्देश दिया।इस मौके पर केंद्र प्रभारी सीमा पाल,उदित श्रीवास्तव सहित काफी संख्या में किसान मौजूद रहे।