स्वतंत्र देव सिंह का रक्तदान शिविर

लखनऊ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की केंद्र सरकार के 7 वर्ष पूर्ण होने पर विभिन्न सेवा कार्यों की कड़ी मे रक्तदान शिविर के तीसरे दिन आज रविवार को भी भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने बड़ी संख्या में रक्तदान किया।

स्वतंत्र देव सिंह एवं प्रदेश महामंत्री संगठन सुनील बंसल द्वारा तय की गई कार्ययोजना के अनुरूप पार्टी के मोर्चों ने रक्तदान करके रक्तदान महादान का संदेश दिया। आज रक्तदान शिविर अभियान के तीसरे दिन प्रदेश में 1055 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया।

स्वतंत्र देव सिंह ने रक्तदान कार्यक्रम से जुड़े सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई देते हुए कहा कि संगठन के केंद्रीय नेतृत्व ने देश में 50 हजार यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य रखा था जिसमें उत्तर प्रदेश को 5000 यूनिट ब्लड डोनेशन का लक्ष्य दिया गया था। स्वतंत्र देव सिंह ने कहा कि लक्ष्य से आगे निकलते हुए तीन दिवसीय रक्तदान शिविर के आयोजन 7253 पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने रक्तदान किया।

उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी एकमात्र राजनीतिक दल है जिसने सेवा को ही संगठन मानकर जनता की सेवा को अपना मंत्र बनाया है। एक ओर विपक्ष या तो ट्विटर पर है यह प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखता है वही भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता जनता की सेवा में जुटे हुए हैं।
महामंत्री एवं रक्तदान कार्यक्रम के प्रदेश प्रमुख जेपीएस राठौर ने जानकारी देते हुए बताया कि तीन दिवसीय रक्तदान कार्यक्रम के तहत पार्टी के युवा, महिला, किसान, पिछड़ा, अनुसूचित तथा अल्पसंख्यक मोर्चों ने मिलकर रक्तदान शिविर का आयोजन किया।

राठौर ने बताया कि जिलों से प्राप्त रक्तदान के अंतिम आंकड़े के अनुसार आज 30 मई तक 7253 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। जिसमें 28 मई को 2114, 29 मई को 4084 कथा आज 30 मई को 1055 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। राठौर ने बताया कि तीन दिवसीय रक्तदान शिविर में पश्चिम क्षेत्र में 2189 कानपुर बुंदेलखंड क्षेत्र में 973, ब्रज क्षेत्र में 1651, अवध क्षेत्र में 859, गोरखपुर क्षेत्र में 719 तथा काशी क्षेत्र में 862 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। प्रदेश में सबसे अधिक शामली जिले में 255 पार्टी के कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों ने रक्तदान किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button