Monday, April 27, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार

246

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या। भेलसर। मवई थाना क्षेत्र के ग्राम पारा पहाड़पुर में हुई मारपीट के मामले में पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। बाबा बाजार चौकी इंचार्ज धर्मेन्द्र सिंह ने बताया कि ग्राम पारा पहाड़पुर में दरवाजे पर पेशाब करने को लेकर हुई मारपीट में पांच लोगों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया था।शनिवार को मुखबिर की सूचना पर मारपीट के आरोपी रामनाथ तथा पप्पू को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।