Wednesday, April 29, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या एसडीएम ने शराब की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

एसडीएम ने शराब की दुकानों का किया आकस्मिक निरीक्षण

190

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

अयोध्या/भेलसर। जहरीली शराब पीने से अलीगढ़ में मौत के बाद जिलाधिकारी के निर्देश पर स्थानीय प्रशासन ने शनिवार को क्षेत्र की देशी व अंग्रेजी शराब की दुकानों का पुलिस बल के साथ आकस्मिक निरीक्षण किया।जांच के दौरान कमी पाए जाने पर तीन दुकानों पर दस दस हजार का जुर्माना लगाया।


उपजिलाधिकारी रूदौली बिपिन कुमार सिंह ने बताया कि शनिवार को देशी शराब की रूदौली क्षेत्र की रसूलाबाद,रौजागांव,दल सराय,गोगांवा चौराहा,भेलसर,खैरनपुर तकिया,आँसूमऊ व अंग्रेजी शराब की रौजागांव,शुजागंज व भेलसर की दुकानों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया।

दुकानों पर साफ सफाई,स्टाक सहित अन्य जानकारी ली गई।इस दौरान देशी शराब को आँसूमऊ,खैरनपुर,भेलसर की दुकान पर गन्दगी सहित अन्य कमिया पाई गई ।इन तीनो दुकानों पर दस दस हजार का जुर्माना लगाया गया है।इस दौरान पुलिस उपाधीक्षक राकेश कुमार श्रीवास्तव,कोतवाल विनोद बाबू मिश्रा,चौकी प्रभारी भेलसर संतोष कुमार उपाध्याय सहित अन्य लोग शामिल रहे।