Saturday, February 28, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश लखनऊ राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र लखनऊ टॉपर

राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्र लखनऊ टॉपर

199

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, गोमती नगर (प्रथम कैम्पस) के कक्षा-9 के प्रतिभाशाली
छात्र सत्यार्थ पाण्डेय ने राष्ट्रीय स्तर पर ऑनलाइन आयोजित हिन्दुस्तान ओलम्पियाड-2021
में लखनऊ टॉपर का खिताब अर्जित कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। सी.एम.एस.
के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह ओलम्पियाड दो चरणों में
आयोजित किया गया, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों से लगभग 8 लाख छात्रों ने प्रतिभाग किया।

http://demo.nishpakshdastak.com/पर देश-प्रदेश की ताजा और स्‍पेशल स्‍टोरी पढ़ते हुए अपने आप को अप-टू-डेट रखिए। हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर और इंस्टाग्राम पर फॉलो करें।


कड़ी प्रतिस्पर्धा के बीच सी.एम.एस. के इस मेधावी छात्र ने एक ही समय में अलग-अलग विषयों
में अपने ज्ञान-विज्ञान का जोरदार प्रदर्शन कर लखनऊ में प्रथम स्थान अर्जित करने का गौरव
प्राप्त किया। इस उपलब्धि हेतु सत्यार्थ को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। श्री
शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. अपने छात्रों को उनकी रूचि के क्षेत्र में आगे बढ़ने को सदैव
प्रोत्साहित करता है और उनकी बहुमुखी प्रतिभा को निखारने, संवारने व अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर
प्रदर्शित करने का सतत् प्रयास करता है। यही कारण है कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र लगातार
अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर प्रदेश व देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं।