दीवाल उठाने से रोका तो दबंगों ने महिलाओं को पीटा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या/भेलसर –  मवई थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारा में सहन के सामने दीवाल उठाने से मना करने पर दबंगों ने महिलाओं की पिटाई कर दी।इस मामले में महिला ने मवई थाना पहुंच कर दबंगों के विरुद्ध तहरीर दी।केवलपता पत्नी कृष्ण कुमार ने बताया कि गांव के चंद्रिका प्रसाद,दिवाकर,शिवकांत,सचिन,द्वारिका प्रसाद तथा राम सेवक यह सभी लोग मेरे सहन दरवाजे के सामने दीवाल उठा रहे थे जब मैंने तथा प्रियंका पुत्री राजकुमार सरिता पुत्री कृष्ण कुमार दीवाल उठाने से रोका तो यह लोग भद्दी भद्दी गालियां देते हुए दोनों लड़कियों को राम सेवक व दिवाकर ने बाल पकड़ कर लात घूसों से मारा।केवल पता ने बताया कि इसी जमीन के तीस हजार रुपये भी ले चुके हैं।इस जमीन का मुकदमा भी फैजाबाद में विचाराधीन है।उन्होंने बताया कि दबंगों ने जान से मारने की धमकी भी दी।सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय यादव ने बताया कि दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद का मामला था यथा स्थिति कायम करा दी गयी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button