ऑनलाइन शपथ ग्रहण करने वाले अशोक वर्मा पहले प्रधान बने

तारुन में नोडल अधिकारी द्वारा वर्चुयल ऑनलाइन शपथ ग्रहण करने वाले अशोक वर्मा खपराडीह के पहले प्रधान रहे।


राम जनम यादव


अयोध्या। तारुन ब्लाक की संगठित 35 ग्राम पंचायतों के नव निर्वाचित ग्राम प्रधानों को बुधवार को जिलाधिकारी द्वारा नामित नोडल अधिकारी बीकापुर तहसीलदार पवन कुमार गुप्ता तो ग्राम पंचायत सदस्यों को प्रभारी एडीओ पंचायत अंशू सिंह ने कॉमन सर्बिस सेन्टर की मद्त से ऑनलाइन लैपटॉप द्वारा शपथ ग्रहण प्रक्रिया पूरी कराई। इस प्रक्रिया में नेटवर्क कई बार बाधा बना।नेटवर्किंग के माध्यम से शपथ ग्रहण करने वाले खपराडीह ग्राम पंचायत के अशोक वर्मा पहले प्रधान रहे।

वर्चुयल ऑनलाइन तारुन ब्लाक में नव निर्वाचित प्रधानों को शपथ ग्रहण कराते नोडल अधिकारी तहसीलदार बीकापुर पवन कुमार गुप्ता।

शपथ ग्रहण प्रक्रिया को निपटाने में ग्राम पंचायत व ग्राम विकास अधिकारियों सहित आइएसबी सहित एडीओ सहकारिता की भूमिका अहम रही। इस प्रक्रिया को निपटाने में नोडल अधिकारी को पापड़ बेलने पड़े। शपथ ग्रहण करने में 35 ग्राम प्रधानों के अलावा 278 नव निर्वाचित ग्राम पंचायत भी रहे शामिल।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button