केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 संजीव बालियान के भाई का करोना से निधन

मुजफ्फरनगर। केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ0 संजीव बालियान के भाई राहुल बालियान( 62) निवासी कुटबी का कोरोना संक्रमण से निधन हो गया। चार दिन पहले 18 मई को राहुल बालियान के छोटे भाई जितेंद्र बालियान का भी कोरोना संक्रमण से निधन हो गया था। जितेंद्र बालियान कुटबी के नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान थे। पंचायत चुनाव के दौरान राहुल बालियान और नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जितेंद्र बालियान कोरोना संक्रमित हो गए थे। हालत गंभीर होने पर दोनों को ऋषिकेश एम्स में 24 अप्रैल को भर्ती कराया गया था। 18 मई को जितेंद्र बालियान का निधन हो गया। राहुल बालियान भी वेंटिलेटर पर थे। शुक्रवार दोपहर 2:30 बजे एम्स में उन्होंने अंतिम सांस ली। डॉक्टर संजीव बालियान आज सुबह से ही ऋषिकेश में मौजूद थे। राहुल बालियान का अंतिम संस्कार आज शाम को गांव कुटबी में किया जाएगा। राहुल बालियान राष्ट्रीय इंटर कॉलेज शाहपुर के प्रबंधक थे। चार दिन के भीतर केंद्रीय राज्य मंत्री संजीव बालियान के दो भाइयों का निधन होने से गांव और क्षेत्र में शोक व्याप्त है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button