वरिष्ठ सपा नेता अमर सिंह ने कोरोना काल के चलते प्रदेश और देश वासियों के नाम दिया एक संदेश

लखनऊ: समस्त साथियों भाइयों बहनों एवं देशवासियों जो साथी मेरे दिल के करीब है मै उनसे देश और प्रदेश में फैली कोरोना की महामारी के विषय में चर्चा करना चाहता हूं लेकिन इस दौर में जब चारों तरफ त्रासदी का हाहाकार फैला हुआ है समझ नहीं पा रहा हूं कि अपनी बात को कहां से और किस तरह से शुरू करूं ।


देश में कोरोना महामारी को फैले 1 वर्ष 5 माह हो गए 2020 में सैकड़ो वैज्ञानिकों शोध कर्ताओ के तरह तरह की बयानबाज़ी में कहा गया कि इसका असर वृद्धों पर होगा इसी तरीके से हंसी ठिठोली करके lockdown में भूखे पेट रह कर पैदल चल कर तमाम लोगो ने अपनी जान गंवा दी । बड़बोले नेताओं के द्वारा ताली और थाली बाजवा कर गाय का गोबर खिला कर ,गौ मूत्र पीला कर ,गौशाला में कोरोना के मरीज को ठीक करने ऐसी तमाम विधियां देश के लोगो द्वारा आजमाई गई और 2020 का समय समाप्त हुआ ।

2021 में कोरोना काल के दूसरे और तीसरे चरण का नंबर आया 2020 के कहर को दखते हुए भी सरकार के द्वारा अस्पताल , दवाई , डॉक्टर एवं तमाम चिकित्सा के संसाधनों के इंतजामात नहीं किए गए 2021 भयावह रहा दूसरी लहर आयी अभी तीसरी बाकी है मात्र सुन कर ही रोंगटे खड़े हो जाते है देश और प्रदेश का शासन एवं प्रशासन आंकड़ों की बाजीगरी में फसा हुआ है । धरातल पर देश और प्रदेश की जनता जो सच्चाई देख रही है उसकी तस्वीर बडी ही भयावह है । दूसरे चरण और तीसरे चरण में जवान और बच्चो के उपर कोरोना की लहर का प्रकोप बताया जा रहा है ,जो अत्यंत दुखदाई है । फ़ेसबुक के समस्त साथियों एवं देशवासियों से हमारी विनती है कि लोग टीवी, अख़बार का इस्तेमाल कम से कम करे क्योंकी corona ka टेंशन जब दिमाग में घुसता है तो ऑक्सीजन लेवल डाउन करते हुए ब्लड प्रेशर डाउन करता है आदमी हॉस्पिटल की तरफ भागता है ऑक्सीजन cylinder के लिए मारामारी करता है डॉक्टर का इंतजाम नहीं हो पाता है उनके परिजन दौड़ दौड़ कर रात दिन एक कर देते है, इसी सुविधा के आभाव में मरीज का स्वर्गवास हो जाता है ।

इन तमाम आधी अधूरी चिकित्सा सुविधाओं से आदमी गुजरते हुए लाखो लोग अपनी जान गंवा चुके है हम पुनः सब से हाथ जोड़ कर विनती करते है कि प्रत्येक घर में घरेलू उपचार के तौर पर 2020 में देशी औषधियां प्रयोग में उन समस्त औषधियों का लगातार घर में सभी लोग सेवन करते रहें । जिसमे 4 -6 जड़ी बूटियों का काढ़ा( गिलोय,तुलसी पत्ती,दालचीनी,लौंग,कालीमिर्च) रात में सोते वक़्त 1 ग्लास हल्दी का दूध, एक टाइम दिन में कालीमिर्च पाउडर ,अदरक का जूस, शहद एक – एक चम्मच सुबह दोपहर शाम गरम पानी (बाकी टाइम नॉर्मल) एक टाइम भाप 5 मिनट , 3 टाइम पेट भर भोजन पेट खाली ना रहे ये सिलसिला सभी लोग घर परिवार में जारी रखे ।

सरकार द्वारा जारी किए गए covid-19 के निर्देशों का पालन अनुपालन करते हुए सादगी के साथ अपना जीवन यापन करे । हमें उम्मीद है कि घर में देशी उपचार समय पर लेते रहने से शरीर पर आयी हुई छोटी मोटी व्याधियां घर में ही समाप्त हो जाएंगी आप ये सोच कर चले कि हम सभी कोरोना पॉजिटिव हैं घरेलू उपचार लेते रहें ,बीमारी आने का इंतज़ार ना करें ऐसा ना करने पर हॉस्पिटल जाने का नंबर आ सकता है हॉस्पिटल जाने के बाद क्या होता है ये बताने की आवश्यकता नहीं सभी लोग अपना अपना बचाव करे स्वस्थ रहे जीवन बना रहेगा तो मिलना जुलना आना जाना लगा रहेगा गर्दिश के दिन बीत जाएंगे फिर वही खुशहाली देखने को मिलेगी बात अगर अच्छी लगी हो तो अपना लेना नहीं तो कूड़े के ढेर में फेक देना ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button