Monday, March 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या टीo वेंकटेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर का किया निरीक्षण

टीo वेंकटेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर का किया निरीक्षण

189

अपर मुख्य सचिव सिंचाई, जल संसाधन एवं परती भूमि विकास उ0प्र0 शासन (नोडल अधिकारी अयोध्या) टी. वेंकटेश ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिल्कीपुर में संचालित टीकाकरण सत्र का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि टीकाकरण टीम के समस्त सदस्य टीकाकरण के दौरान कोविड-19 से बचाव संबंधी सभी दिशा निर्देशों का अनिवार्य रूप से अनुपालन करें, वहां आने वाले समस्त लोगों को टीका लगाने के उपरांत बरती जाने वाली सावधानियों तथा टीकाकरण के दूसरी डोज की तिथि आदि के संबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान करते रहें। उन्होंने टीकाकरण हेतु आने वाले लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन सुनिश्चित करने हेतु दो – दो गज की दूरी पर गोला बनवाने के लिए निर्देशित किया।


इस अवसर पर जिलाधिकारी अनुज कुमार झा व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय, मुख्य विकास अधिकारी अनीता यादव व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ0 घनश्याम सिंह, उपजिलाधिकारी मिल्कीपुर सहित संबंधित अधिकारी और चिकित्सक उपस्थित रहे।