किसान का कटा सिर बरामद

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

कल अधेड़ किसान की सर कटी लाश मिली थी

अयोध्या।भेलसर। मवई पुलिस ने शनिवार को ग्राम सैमसी में खेत की रखवाली करने गये किसान की हत्या करके धड़ से गायब सिर को बरामद कर लिया है। ज्ञात हो कि सैमसी के रामनाथ कोरी खेत की रखवाली करने गये थे शनिवार को उनका खून से लथपथ शव चारपाई के नीचे बरामद हुआ।

हत्यारे रामनाथ की हत्या करके उनका सिर काट ले गये थे।प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ यादव,एस एस आई आरसी यादव,सैदपुर चौकी इंचार्ज विनय कुमार यादव ने घटना स्थल के निकट एक चबूतरे के पास से मृतक का सर बरामद कर लिया है।बताया जाता है कि चबूतरे पर ही हत्या के आरोपी धोखई तंत्र मंत्र करता था।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button