Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या 74 साल की उम्र की बुज़ुर्ग महिला बनी प्रधान

74 साल की उम्र की बुज़ुर्ग महिला बनी प्रधान

189

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अयोध्या। भेलसर । विकास खण्ड रूदौली के एक गांव में इसबार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में 74 साल की बुज़ुर्ग महिला प्रधान पद परनिर्वाचित हुई है।

विकास खण्ड रूदौली की ग्राम पंचायत बारी में इस चुनाव में प्रधान पद पर 74 वर्ष की बुज़ुर्ग महिला कृष्णवती निर्वाचित हुई हैं।यह पूछे जाने पर कि आप इतनी बुज़ुर्ग हैं किस तरह गांव का विकास कराएँगी।उन्होंने कहा कि मैं बुज़ुर्ग ज़रूर हूँ लेकिन मेरे अन्दर हिम्मत है।जिस तरह से गांव वालों ने स्नेह व प्यार देकर मुझे प्रधान बनाया है मैं भी सरकारी धन का बंदरबांट नही होने दूंगी।

सरकारी धन से गांव का विकास कराया जाएगा।सरकारी योजनाओं को पात्रता के आधार पर जनता तक पहुंचाया जाएगा।इस अवसर पर पर रेखा देवी,श्याम सिंह आदि मौजूद रहे।