कोरोना कर्फ्यू 17 मई तक बढ़ा

लखनऊ – यूपी में पूर्व से जारी कोरोना कर्फ्यू को 17 मई तक बढ़ा दिया गया है।अब सारी पाबंदियां 17 मई तक पूर्व की भांति जारी रहेंगी।

इस अवधि में ईद का त्योहार भी है, हालांकि उस दिन भी सारे प्रतिबंध लागू होंगे।कोरोना वायरस के संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए सरकार ने प्रदेश में पाबंदियों के साथ कर्फ्यू लगाने का फैसला किया था।

पूर्व में कर्फ्यू को 10 मई तक बढ़ाया गया था, जिसे अब 7 दिन और बढ़ाया गया है।

सीएम से बैठक के बाद अपर मुख्य सचिव ने बताया कि सारे प्रतिबंधों को 17 मई की सुबह 7 बजे तक जारी रखा जाएगा।इस दौरान आवश्यक सेवाओं के लिए ही लोगों को मूवमेंट की इजाजत दी जाएगी।यूपी में 30 अप्रैल से ही कोरोना कर्फ्यू लगा हुआ है और लगातार सरकार इसकी मियाद को बढ़ा रही है।

14 मई को ईद पर भी रहेंगे प्रतिबंध

14 मई को यूपी में ईद का त्योहार भी है, ऐसे में सरकार ने यह फैसला किया है कि किसी तरह का खतरा ना लेते हुए प्रतिबंध को 17 मई तक बढ़ाया जाएगा।सरकार के फैसले के बाद समस्त जिलों के अधिकारियों को इस संबंध में सूचना भेज दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button