अस्मत बचाने को मजनुओं से भिड़ी सगी बहने

अस्मत बचाने को मजनुओं से भिड़ी सगी बहने मारपीट में कपड़े हुये तार तार पुलिस आयी एक्शन में तो आरोपी हुये फरार.

राम जनम यादव

अयोध्या – तारुन थाना क्षेत्र निवासी सगी बहनों से खेत से लौटते समय पड़ोसी गांव निवासी युवकों द्वारा छेड़खानी व बिरोध किये जाने पर मारपीट कर कपड़े फाड़ने का मामला प्रकाश में आया हैआबरू बचाने को हिम्मत जुटाकर सगी बहने मजनुओं से भिड़ गयीं। जिससे युवतियां अपनी आबरू बचाने में सफल हो गयी।पीड़िताओं ने रिश्तेदारों संग तारुन थाने पहुँच दोषी लोगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की तहरीर दी है। पीड़िताओं के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार वे बीते 6 अप्रैल की सायं करीब 5-6 बजे के बीच खेत से वापस लौट रही थी।तभी उनके पड़ोसी गांव भैरोपट्टी निवासी युवक विशाल वर्मा उर्फ भूसी तथा आदर्श ने पीछे से अचानक बदनीयती से साथ रही एक दूसरी बहनों को पकड़ जमीन पर गिरा दिया।

आरोपी के जोर जबर्दस्ती करने के कारण एक युवती के कपड़े फट गये। परन्तु युवतियों ने हिम्मत नही हारी और मजनुओं से भिड़ गयी। जिससे खिन्न होकर आरोपी लोगो ने युवतियों के माँ बहन की भद्दी 2 गाली गुप्ता जान माल की धमकी देते हुये अपने मंसूबो में असफल होने से उन्हें लात घुसो से मारा पीटा। पीड़िताओं के शोर मचाने पर दहशत में आये आरोपी भी भाग निकले।पीड़िताओं की सूचना पर डायल 112 पुलिस भी मौके पर पहुँच मामले की जांच पड़ताल की।बताया गया की पीड़िताओं के पिता की मौत हो चुकी है भाई नही है माँ बृद्ध हो चुकी है। बताया गया कि पुलिस के खौफ से आरोपी घर छोड़ फरार है। जिनकी पुलिस तलाश कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button