Sunday, February 15, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री ने गेहूं की फसल में आग लगने से दुःख व्यक्त किया

मुख्यमंत्री ने गेहूं की फसल में आग लगने से दुःख व्यक्त किया

198

मुख्यमंत्री ने तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा के ग्राम कुंजेरा, पाली, सतारपुर, भरनाकलां, सहार, भरनाखुर्द तथा कमई में गेहूं की फसल/भूसे में आग लगने की घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया। इन घटनाओं में किसानों की फसल को हुए नुकसान का आकलन करा कर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाए जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाए।

लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तहसील गोवर्धन, जनपद मथुरा के ग्राम कुंजेरा, पाली, सतारपुर, भरनाकलां, सहार, भरनाखुर्द तथा कमई में गेहूं की फसल/भूसे में आग लगने की घटनाओं पर दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने इस सम्बन्ध में प्रभावित किसानों को आर्थिक सहायता दिए जाने के निर्देश जिला प्रशासन को दिए हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि इन घटनाओं में किसानों की फसल को हुए नुकसान का आकलन कराकर उन्हें आर्थिक सहायता दिलाए जाने की कार्यवाही यथाशीघ्र की जाए। जिला प्रशासन के अनुसार मुख्यमंत्री जी के निर्देशों के क्रम में फसल के नुकसान का आकलन सर्वे टीम द्वारा कराकर आर्थिक सहायता दिलाए जाने की कार्यवाही की जा रही है।