गेहूं क्रय केन्द्रों से राजस्व ग्रामों को सम्बद्वीकरण

अयोध्या। जिलाधिकारी अनुज कुमार झा ने मण्डी स्थल के बाहर के क्रय केन्द्रों से राजस्व ग्रामों का सम्बद्वीकरण अनिवार्य रूप से किया जायेगा। राजस्व ग्रामों का सम्बद्वीकरण जिलाधिकारी द्वारा गेहूं की उत्पादकता के अनुसार इस प्रकार किया जायेगा कि किसानों को अधिक दूरी न तय करनी पड़े तथा गेहूं की बिक्री अपनी सुविधानुसार कर सकें। इसी क्रम में उप जिलाधिकारी, सदर, बीकापुर, मिल्कीपुर, सोहावल एवं रूदौली द्वारा अपने तहसील में स्थापित क्रय केन्द्रों से राजस्व ग्रामों के सम्बद्वीकरण सम्बंधी प्रस्ताव उपलब्ध कराया गया है। समस्त उप जिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर जनपद में स्थापित गेहूं क्रय केन्द्रों से राजस्व ग्रामों को सम्बद्वीकरण किया गया है।

विकासखण्ड पूरा में 4 क्रय केन्द्र विकासखण्ड मया में 11 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड मसौधा में 4 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड बीकापुर में 6 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड सोहावल में 2 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड तारून में 5 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड रूदौली में 5 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड मवई में 3 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड मिल्कीपुर में 4 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड अमानीगंज में 6 क्रय केन्द्र, विकासखण्ड हरिग्टनगंज में 4 क्रय केन्द्र तथा मण्डी परिसर में 4 क्रय केन्द्र, बनाये गये है। जिलाधिकारी ने सभी उपजिलाधिकारी की संस्तुति के आधार पर सभी क्रय केन्द्रों पर नोडल अधिकारी नियुक्त कर दिये है, जिससे किसानों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हों।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button