Tuesday, February 24, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश इटावा में सड़क दुर्घटना मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख

इटावा में सड़क दुर्घटना मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख

185


मुख्यमंत्री ने जनपद इटावा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया।मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रु0की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश।
अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत वबचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश।घायलों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।


लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जनपद इटावा में एक सड़क दुर्घटना में लोगों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने दिवंगत आत्मा की शांति की कामना करते हुए शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने इस दुर्घटना में मृतकों के आश्रितों को 02-02 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान करने के निर्देश दिए हैं।मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को तत्काल मौके पर पहुंचकर राहत व बचाव कार्य पूरी तेजी से संचालित करने के निर्देश देते हुए कहा कि दुर्घटना में घायल लोगों के उपचार की समुचित व्यवस्था की जाए।