अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों को विश्व में प्रथम रैंक


लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के कक्षा-8 के मेधावी छात्र रूद्र
मिश्रा एवं सृष्टि ने इण्टरनेशनल बेन्चमार्क टेस्ट (आई.बी.टी.) में विज्ञान विषय में 100
परसेन्टाइल के साथ विश्व में प्रथम रैंक अर्जित कर प्रदेश व देश का मान बढ़ाया है। सी.एम.एस.
के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि यह प्रतियोगिता आस्ट्रेलियन
काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) के तत्वावधान में अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर
आयोजित हुई, जिसमें कई देशों के छात्रों ने प्रतिभाग किया। इसके अलावा, देश भर के अनेक
प्रतिष्ठित विद्यालयों से लगभग पचास हजार छात्रों ने प्रतिभाग कर अपने विज्ञान ज्ञान का
प्रदर्शन किया।

इस विश्व स्तरीय प्रतियोगिता में सी.एम.एस. आर.डी.एस.ओ. कैम्पस के छात्रों ने विज्ञान विषय में पूरे 100 प्रतिशत अंक अर्जित किये हैं। प्रतियोगिता में सी.एम.एस. छात्रों ने वैज्ञानिक तथ्यों की व्याख्या करना, ड्राइंग पर आधारित निष्कर्ष निकालना, विज्ञान पर आधारित समस्याओं के समाधान प्रस्तुत करना आदि पर अपनी योग्यता का जोरदार प्रदर्शन किया।


श्री हरि ओम शर्मा ने बताया कि आस्ट्रेलियन काउन्सिल फाॅर एजुकेशनल रिसर्च (ए.सी.ई.आर.) अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर छात्रों की प्रतिभा का आकलन करता है एवं आई.बी.टी. टेस्ट किसी भी देश के पाठ्यक्रम के बजाय मूलतः छात्रों की प्रतिभा व कौशल पर आधारित होते हैं। सी.एम.एस. का लगातार यही प्रयास है कि विभिन्न रचनात्मक प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्रों की बहुमुखी प्रतिभा को निखारा एवं प्रोत्साहित किया जाए। यही कारण है कि सी.एम.एस. छात्र समय-समय पर विभिन्न राष्ट्रीय व अन्तर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में कीर्तिमान स्थापित कर देश का नाम रोशन कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button