जिलाधिकारी ने सकुशल,भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के दिये टिप्स

अयोध्या। जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी पंचायत अनुज कुमार झा ने साकेत महाविद्यालय के नरेन्द्र देव प्रेक्षागृह में पीठासीन व मतदान अधिकारियों को सकुशल एवं भयमुक्त एवं निष्पक्ष चुनाव सम्पन्न कराने के लिए दिये टिप्स। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आप सबको पूरे निर्वाचन प्रक्रिया को बहुत ही सावधानी पूर्वक से सम्पन्न कराना है, चूंकि इस बार एक ही बार ट्रेनिंग होनी है। दूसरी बार ट्रेनिंग नही होगी। इसलिए प्रशिक्षण के दौरान भली भांति अनुश्रवण करें तथा जहां भी जिस स्तर पर संशय हो उसका निराकरण प्रशिक्षण के दौरान प्रशिक्षण देने वाले अधिकारियों से करा लें। पीठासीन अधिकारी पुस्तिका को भली भांति अध्ययन कर लें।

चुनाव में निष्पक्षता व पारदर्शिता आवश्यक है और आप सभी को निष्पक्ष होकर चुनाव कराना है किसी का पक्ष न लें सभी कार्य नियमानुसार करें। इस बार एक चरण में मतदान होगा जिसके लिए 2710 बूथ बनाये गये है। इस बार के पंचायत के चुनाव में आयोग द्वारा कई परिवर्तन किये गये है। इस बार 1 प्लस 3 (1 पीठासीन अधिकारी व 3 मतदान अधिकारी) में ही चारों पदों का चुनाव सम्पन्न कराना है। आप सभी पहले भी कुशलता के साथ चुनाव प्रक्रिया को सम्पन्न कराये है। आप सभी अनुभवी एवं महेनती कर्मचारी है इसलिए आप सभी के सामने कोई समस्या आनी नही चाहिए। उन्होंने आगे बताया कि पीठासीन अधिकारी यह देख लें कि यदि पार्टी एजेंट को अंदर रहने की स्थान नही है तो आप उनके लिए कक्ष के बाहर उचित व्यवस्था इस प्रकार करें कि वह अन्दर की चुनाव प्रक्रिया को भली भांति देख सकें।

आप एजेंट को जितने अच्छे से चुनाव प्रक्रिया के बारे में बतायेंगे व तालमेल बनायेंगे व निष्पक्ष होकर समस्याओं का समाधान करेंगे तो आपको कोई समस्या नही आयेगी और आप अच्छे से चुनाव सम्पन्न करा पायेंगे। यदि आपको कोई परेशानी हो रही है तो आप कन्ट्रोल रूम को फोन कर समस्या का समाधान करा सकते है। उन्होंने कहा कि जान है तो जहान है। कोविड के बढ़ते खतरे को देखते हुये सभी एतिहात कदम उठायें। पोलिंग स्टेशन के लिए प्रस्थान स्थल से लेकर मतदान के दिन मतदान कराते समय पोलिंग स्टेशन से वाहन से वापस आते समय तथा बैलेट बाक्स जमा करने तक कोविड-19 से बचाव हेतु भारत सरकार व प्रदेश सरकार एवं जिला प्रशासन द्वारा जारी की गयी गाइडलाइन एवं प्रोटोकाल का अच्छी तरह से पालन करें। मास्क पहने, दो गज की सामाजिक दूरी बनाये रखे। हाथो को थोड़ी थोड़ी देर तक सेनेटाइज करते रहे।


जिला मजिस्ट्रेट/जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि आप लोग बैलेट बाक्स को सही तरह से चेक कर लें। बैलेट बाक्स सही है या नही इसे आप अच्छी तरह देख लें। बैलेट बाक्स खोलना, बंद करना व सील करने की आपको अच्छी तरह से जानकारी होनी चाहिए। सही समय पर सेक्टर व जोनल मजिस्टेªट को बैलेट बाक्स के कमियों को बारे में बता देंगे तो आपको पहले ही ससमय दूसरा बैलेट बाक्स उनके द्वारा उपलब्ध करा दिया जायेगा। आप सभी को पोलिंग स्टेशन पर विद्यालय की रसोईयों के माध्यम से भोजन उपलब्ध कराया जायेगा। किसी भी प्रत्याशी या उसके एजेंट से आपको भोजन, पानी एवं आथित्य सत्कार आदि स्वीकार नही करना है।

मतदान के लिए प्रस्ताव के समय से लेकर मतदान के समय व बैलेट बाक्स जमा करने तक कोई भी पीठासीन व मतदान अधिकारी नशे से सम्बंधित किसी भी प्रकार के पदार्थ का सेवन नही करेगा। उन्होंने कहा कि आप सभी अपने साथ उन दवाओं को भी लेकर जायेंगे जिनका सेवन आप पहले से कर रहे है जैसे गैस की दवा, बीपी, शुगर आदि की दवा। आप लोगों को यह भी ध्यान देना है कि मतदान के दिन मतदान के लिए बहुत सारी महिलाएं यदि बुर्के या घूंघट में आ रही है तो उनकी पहचान कराने में आंगनबाड़ी कार्यकत्री, आशा आदि की मदद ले सकते है। बैलेट बाक्स सील होने के बाद जिस वाहन से आप गये है उसी वाहन में सुरक्षा बलों के साथ बैलेट बाक्स को जमा करके ही वापस घर जायेंगे। किसी की डियुटी नही कटेगी जब तक कि उसके साथ कोई अपरिहार्य परिस्थितियां न हों, अनावश्यक रूप से भागदौड़ न करें न ही किसी प्रकार का प्रयास करें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button