हर सम्भव मदद का दिलाया भरोसा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

अबोध बालिका के साथ दुराचार मामले में पीड़ित परिवार से मिलकर सपा नेताओं ने दी सांत्वना।

अयोध्या / भेलसर। रुदौली कोतवाली क्षेत्र के शुक्लापुर गांव में चार वर्षीय मासूम बच्ची के साथ दरिंदगी मामले में सपा नेताओं ने पीड़ित परिवार से मिलकर सांत्वना दी व हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।

रूदौली कोतवाली क्षेत्र के ग्राम शुक्लापुर गांव में एक मासूम बच्ची के साथ एक वहशी युवक ने घृणित घटना को अंजाम दिया।इस घटना से लोगों का दिल दहल गया।सूचना पर रविवार की रात सपा नेता शाह मसूद हयात ग़ज़ाली,मो0 रईस खान,शाहिद हुसैन रूमी व जिलापंचायत सदस्य प्रत्याशी राजितराम रावत ने ग्राम शुक्लापुर पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिलकर उन्हें सांत्वना दी व हर सम्भव मदद का भरोसा दिलाया।सपा नेता श्री ग़ज़ाली ने कहा कि प्रदेश में इस तरह की घटनाएं आम हो गयीं है।

दरिंदे बेखौफ इस तरह की घटनाओं को अंजाम देने में कामयाब हो जाते हैं अभीतक प्रदेश में महिलाएं नही सुरक्षित थीं अब मासूम बच्चियां भी सुरक्षित नहीं हैं। वहीं मुख्यमंत्री पश्चिमबंगाल में जाकर महिला सुरक्षा की बात करते हैं।लेकिन प्रदेश में इसपर क़ाबू होता नही दिख रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button