Tuesday, February 10, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश गर्मी के मौसम में अग्निशमन केन्द्र पूरी तरह सक्रिय रहें-मुख्यमंत्री

गर्मी के मौसम में अग्निशमन केन्द्र पूरी तरह सक्रिय रहें-मुख्यमंत्री

161

मुख्यमंत्री ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये।सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्र पूरी तरह सक्रिय रहें।आग लगने की दुर्घटना होने पर जिलाधिकारी तत्काल प्रभावितलोगों को राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध कराएं।जनहानि अथवा पशु हानि या फसल को हुए नुकसान की स्थिति मेंप्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा राशि प्रदान की जाए।एम0एस0पी0 के तहत गेहंू की खरीद पूरी सक्रियता से की जाए।गेहूं खरीद कार्य में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन स्थापित किये जाने के निर्देश,गो-आश्रय स्थलों में संरक्षित गोवंश के लिए पानी,चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे।


लखनऊ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गर्मी के मौसम में आग लगने की दुर्घटनाओं के दृष्टिगत विशेष सावधानी बरतने के निर्देश दिये हैं। उन्होंने कहा कि सभी जनपदों में अग्निशमन केन्द्र पूरी तरह सक्रिय रहें, जिससे आग लगने की किसी भी दुर्घटना से प्रभावी ढंग से निपटा जा सके।
मुख्यमंत्री जी आज यहां अपने सरकारी आवास पर आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सभी जिलाधिकारी यह सुनिश्चित करें कि आग लगने की यदि कोई दुर्घटना हो तो प्रभावित लोगों को तत्काल राशन एवं अन्य आवश्यक सामग्री उपलब्ध करायी जाएं। जनहानि अथवा पशु हानि या फसल को हुए नुकसान की स्थिति में प्रभावित लोगों को तत्काल अनुमन्य मुआवजा राशि प्रदान की जाए।


मुख्यमंत्री ने कहा कि एम0एस0पी0 के तहत गेहूँ की खरीद पूरी सक्रियता से की जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि किसानों को अपनी उपज बेचने में कोई दिक्कत न हो। उन्होंने गेहूं खरीद कार्य में किसानों की सुविधा के लिए हेल्प लाइन स्थापित किये जाने के निर्देश भी दिये।मुख्यमंत्री ने कहा कि निराश्रित गो-आश्रय स्थलों में सभी आवश्यक व्यवस्थाओं का प्रबन्ध किया जाए। यह सुनिश्चित किया जाए कि संरक्षित गोवंश के लिए गो-आश्रय स्थलों में पीने के लिए पानी, चारा, छाया आदि की समुचित उपलब्धता रहे। उन्होंने गो-आश्रय स्थलों के लिए अभी से भूसे की पर्याप्त व्यवस्था करने के निर्देश भी दिये।