कोतवाल ने अपने मातहतों के साथ मनाया होली का त्यौहार

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व मुजतबा खां

कोतवाल ने अपने मातहतों के साथ मनाया होली का त्यौहार।

अयोध्या / भेलसर। होली पर्व को शांति पूर्वक सम्पन्न कराने के बाद मवई थाना व अधीनस्थ चौकी पुलिस के स्टाफ के साथ दूसरे दिन थाना परिसर में कोतवाल विश्वनाथ यादव के नेतृत्व में धार्मिक श्रद्धा व परम्परागत एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से रंगों तथा अबीर गुलाल का प्रयोग करते हुए होली का पर्व मनाया।

बाद में सभी उपनिरीक्षकों तथा सिपाहियों ने एक दूसरे से गले मिलकर होली की बधाई दी तथा होली पर्व पर बनने वाले पकवान का सेवन किया। कोतवाल विश्वनाथ यादव ने कहा कि होली के पर्व पर हम बगैर भेदभाव के भाईचारे के माहौल में स्टॉफ के साथ होली मनाते हैं और उन्हें शुभकामनाएं देते हैं।इस अवसर पर वरिष्ठ उपनिरीक्षक आरसी यादव सहित तमाम पुलिसकर्मी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button