कोरोना से बे-ख़ौफ़ हुई रुदौली

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व ताहिर रिज़वी

कोरोना से बे-ख़ौफ़ हुई रुदौली। लोग दे रहे है बीमारी को दावत। प्रशासन की नाक के नीचे नही हो रहा कोविड 19 गाइडलाइंस का पालन।

अयोध्या / भेलसर। जहाँ एक ओर देश मे कोरोना का कहर कम होता नही दिख रहा है और कई राज्यो में कोविड 19 की वजह से एक बार फिर से पाबंदियां लगा दी गईं है व कुछ राज्य फिर से लॉकडाउन लगाने पर विचार कर रहे है।वहीं रुदौली नगर में लोग कोरोना से बेखौफ है।

भारतीय स्टेट बैंक रुदौली में आगामी पंचायत चुनाव को लेकर जिला पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधान,ग्राम पंचायत सदस्य व क्षेत्र पंचायत सदस्य की जमानत धनराशि को जमा करने के लिए 500 मीटर तक लम्बी कतार देखने को मिली जहाँ पर न तो सामाजिक दूरी का पालन किया जा रहा था और न ही लोगो द्वारा मास्क का उपयोग किया जा रहा था।जबकि शान्तिव्यवस्था की दृष्टि से मौके पर पुलिस भी मौजूद देखी गयी।इसके अलावा लोग बिना मास्क नगर के सबसे व्यस्ततम कटरा तिराहे पर बेख़ौफ़ दुकानों पर खरीदारी करते नज़र आये।

भीड भाड़ वाले इलाके नवाब बज़ार में भी यही दृश्य पाया गया ठेले वाले बिना मास्क लोगों को खाद्य उत्पाद परोस रहे हैं और लोग भी बड़े चाव से बिना मास्क के खरीदारी करते हुए नज़र आ रहे है।डाकघर में कर्मचारी बिना मास्क काम निपटा रहे हैं।जबकि सरकार की ओर से साफ निर्देश दिए गए हैं कि नो मास्क नो सर्विस लेकिन डाकघर में सर्विस देने वाले कर्मचारी ही बिना मास्क सेवाएं देते नजर आए।इस संबंध में जब पोस्ट मास्टर से सवाल किया गया तो उसका कोई जवाब नही मिला।सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रुदौली में भी कोरोना को लेकर किसी तरह की सावधानी नही बरती जा रही है मरीज़ से लेकर स्वास्थ कर्मी भी बिना मास्क के घूमते दिखे।यदि समय रहते लोगो द्वारा सरकार की ओर से जारी किये गए निर्देशों का पालन नही किया गया तो रुदौली में कभी भी कोरोना अपना कहर ढा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button