अज्ञात कारणो से लगी आग से दो बीघा गन्ना सहित गन्ने की टाली व उस पर लदा गन्ना जल कर राख़

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व जगदम्बा श्रीवास्तव

अज्ञात कारणो से लगी आग से दो बीघा गन्ना सहित गन्ने की टाली व उस पर लदा गन्ना जल कर राख़

अयोध्या/ भेलसर रुदौली कोतवाली क्षेत्र के बनगाँवा गाँव मे गुरुवार की रात अज्ञात कारणो से लगी आग से दो बीघा गन्ना सहित गन्ने की टाली व उस पर लदा गन्ना जल कर राख़ हो गया।पीड़ितो को घटना की जानकारी सुबह खेत जाने के बाद हुई।

जानकारी के अनुसार गुरुवार की रात ग्राम बनगांवा मे अज्ञात कारणो से लगी आग से सालिक राम साहू निवासी मुस्काबाद मजरे हलीम नगर का दो बीघा गन्ना जल गया।सालिक राम साहू ने बताया कि गन्ने की फसल अच्छी थी गन्ने को क्रेसर मे पेर कर उसका रस भेलसर चौराहे पर बेचता था।इससे मेरा लगभग दो लाख का नुकसान हुआ है।किसी ने रंजिशन मेरे गन्ने मे आग लगा दी है इसी खेत के पास रामराज पुत्र राम फेर निवासी ग्राम बनगांवा का गन्ना गया प्रसाद पुत्र गुरु दीन की ट्राली पर गुरुवार को लद गया था।

अचानक टाली की वियरिंग खराब होने से गन्ना लदी ट्राली सालिक राम के खेत के पास खड़ी थी उसी आग से ट्राली व गन्ना दोनों जल कर राख़ हो गया।जिससे रामराज का लगभग 25 हजार व गया प्रसाद का डेढ़ लाख का नुकसान हो गया।एसडीएम विपिन कुमार सिंह ने बताया कि हल्का लेखपाल राजेन्द्र कुमार को अज्ञात कारणो से लगी आग से क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट तहसील मे प्रस्तुत करने के निर्देश दिये गए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button