जिला पंचायत की सभी सीटों पर युवा सम्मेलन आयोजित करेगा युवा मोर्चा-आशीष शर्मा

अब्दुल जब्बार एडवोकेट

भेलसर(अयोध्या)- भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला पंचायत की सभी सीटों पर युवा सम्मेलन आयोजित करेगा।भाजयुमो के प्रदेश व जनपद नेतृत्व के निर्देश पर रुदौली विधानसभा की सभी आठों सीटों पर आगामी 23 मार्च को युवा सम्मेलन आयोजित किया जाएगा।


युवा भाजपा नेता आशीष शर्मा ने बताया कि केंद्र की मोदी सरकार व प्रदेश की योगी सरकार ने युवाओं के हित में बहुत सारे कार्य किए हैं। आज देश व प्रदेश की चिंता करने वाले युवाओं के मन में मोदी जी और योगी जी की बसते हैं। स्टार्टअप योजना,स्किल इंडिया योजना,मुद्रा लोन योजना जैसी अनेकों योजनाओं से युवा लाभान्वित हो रहे हैं जिसकी चर्चा व प्रचार प्रसार के लिए आने वाले 23 मार्च को रुदौली ब्लाक की सभी पांच व मवई ब्लॉक की तीन जिला पंचायत की सीटों पर युवा सम्मेलन सम्मेलन आयोजित होगा।

जिसके लिए तैयारी शुरू हो गई है।इन सम्मेलनों में आगामी पंचायत चुनाव में पहली बार मतदान करने वाले युवाओं को विशेष रूप से आमंत्रित किया जाएगा। अलग-अलग सीटों पर युवा मोर्चा के पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है।इन सम्मेलनों को सफल बनाने के लिए भाजपा के विधायक मंडलों सेक्टरों व बूथ लेवल के पदाधिकारी व कार्यकर्ता तैयारी में जोर शोर से लगे हुए हैं।श्री शर्मा ने कहा कि रुदौली विधानसभा के सभी युवा सम्मेलन रूदौली युवाओं की ताकत व सहयोग से सफल व ऐतिहासिक आयोजन होंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button