डा0 अम्बेडकर नेशनल मैरिट अवार्ड से सी.एम.एस. छात्र सम्मानित

लखनऊ। सिटी मोन्टेसरी स्कूल, महानगर कैम्पस के दो मेधावी छात्रों क्षितिज कैथल एवं सभ्यता चैधरी को भारत सरकार के सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय द्वारा ‘डा. अम्बेडकर नेशनल मेरिट अवार्ड’ से सम्मानित किया गया है, जो कि सी.एम.एस. परिवार के लिए गौरव की बात है। इस अवार्ड के अन्तर्गत सी.एम.एस. छात्रों को उच्चशिक्षा हेतु एकमुश्त नगद धनराशि प्रदान की जायेगी। सी.एम.एस. संस्थापक डा. जगदीश गाँधी ने इन मेधावी छात्रों को उज्जवल भविष्य की बधाई देते हुए विद्यालय के विद्वान एवं कर्तव्यनिष्ठ शिक्षकों का आभार व्यक्त किया है।

सी.एम.एस. के मुख्य जन-सम्पर्क अधिकारी हरि ओम शर्मा ने बताया कि आई.एस.सी. बोर्ड परीक्षा में शानदार प्रदर्शन करने वाले अनुसूचित जाति तथा अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्रों को डा. अम्बेडकर नेशनल मैरिट अवार्ड से सम्मानित किया जाता है। सी.एम.एस. महानगर कैम्पस के इन मेधावी छात्रों ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2020 में शानदार सफलता के आधार पर यह उपलब्धि अपने नाम की है। जहाँ एक ओर क्षितिज कैथल ने आई.एस.सी. (कक्षा-12) बोर्ड परीक्षा-2020 में 98.5 प्रतिशत अंक अर्जित किया है तो वहीं दूसरी ओर सभ्यता चैधरी ने 97.4 प्रतिशत अंक अर्जित किया है।

            श्री शर्मा ने बताया कि सी.एम.एस. के मेधावी छात्र अपनी शैक्षणिक प्रतिभा के दम पर लगातार लखनऊ का गौरव बढ़ा रहे हैं। डा. अम्बेडकर नेशनल मैरिट अवार्ड से सम्मानित सी.एम.एस. के इन मेधावी छात्रों ने अपनी अभूतपूर्व सफलता का श्रेय अपने माता-पिता एवं शिक्षकों के अलावा सी.एम.एस. के शान्तिपूर्व व ईश्वरीय एकता से ओतप्रोत शैक्षिक वातावरण को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button