मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत पर्यटन का होगा विकास

अयोध्या । कार्यक्रम स्थल राजकीय बालिका इंटर कालेज में बेसिक शिक्षा विभाग, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग, अग्रणी जिला प्रबन्धक (बैंक), पशुपालन विभाग, श्रम विभाग, अयोध्या दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लि0, पंचायती राज विभाग, सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम एवं निर्यात प्रोत्साहन विभाग, गन्ना विकास विभाग, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, उ0प्र0 खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड, उद्यान एवं खाद्य प्रसंस्करण विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं समाज कल्याण विभाग, बाल विकास एवं पुष्ठाहार विभाग, राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका विभाग, माध्यमिक शिक्षा विभाग आदि विभाग द्वारा प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।

20 मार्च 2021 को मुख्यमंत्री पर्यटन संवर्धन योजना के तहत जनपद अयोध्या के अयोध्या विधानसभा में अष्टभुजा दुर्गा मंदिर, मिल्कीपुर विधानसभा में सिद्वनाथ धाम मिल्कीपुर पर्यटन का विकास, बीकापुर विधानसभा में माता गौरैया देवी मंदिर पर्यटन का विकास, विधानसभा रूदौली में कामाख्या देवी धाम पर्यटन विकास तथा गोसाईगंज विधानसभा में हाथीराम बाबा धाम पर्यटन का विकास किया जायेगा। इस सम्बंध में कल मुख्यमंत्री द्वारा घोषणा की जायेगी तथा इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण भी किया जाना है।


प्रदेश सरकार के 4 वर्ष पूर्ण होने पर सभी तहसील एवं ब्लाक स्तरीय सभी नोडल अधिकारी अपने अपने यहां आयोजित कार्यक्रमों में लाईव प्रसारण की व्यवस्था करने के साथ जनपदीय मीडिया पत्रकार बंधुओं के साथ साथ तहसील एवं ब्लाक स्तरीय स्थानीय पत्रकारों को आमंत्रित करने के साथ उन्हें ब्लाकों में चल रहे विकास कार्यो एवं पर्यटन संवर्धन योजना आदि के बारे में विस्तार से बताने के साथ उन्हें सभी जानकारियां उपलब्ध कराने में सहयोग प्रदान करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button