दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण कैम्प

अयोध्या। बीकापुर विधायक प्रतिनिधि डॉ0 अमित सिंह आज जब दिव्यांग बच्चों के बीच पहुंचे कर भावुक हो गए। उन्होंने बच्चों को पुकारा एवं उन्हें कमजोर नहीं बल्कि योद्धा करार दिया। उन्होंने बच्चों को अपने हुनर के बल पर ऊंचाइयों को छूने का मंत्र भी दिया। मौका था बीकापुर में समग्र शिक्षा अभियान के बैनर तले दिव्यांग बच्चों के लिए निशुल्क उपकरण वितरण कैंप का। कैंप में करीब 197 बच्चों को जो कि जनपद के सभी ब्लॉकों से आमंत्रित किए गए थे करीब 240 उपकरण वितरित किए गए। बतौर मुख्य अतिथि बीकापुर की विधायक शोभा सिंह चौहान ने प्रतिनिधि डॉ अमित सिंह के साथ दिव्यांग बच्चों के बीच जाकर उन्हें माला पहनाकर सम्मानित किया। इस दौरान दिव्यांग बच्चों को देखकर डॉ अमित सिंह प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की संकल्पना को व्यक्त करते हुए उसे साकार करने का संकल्प लिया। उन्होंने अपने संबोधन मैं छात्रों को बगैर हीन भावना से ग्रसित हुए सफलता की ऊंचाइयों को चूम लेने का मूल मंत्र दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से शिक्षक संघ के अनिल कुमार सिंह रविंद्र कुमार गौतम विद्या यादव समय अनेक अध्यापकों ने शिरकत की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button