Monday, February 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या आधा दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीणों ने चखा भंडारे का प्रसाद

आधा दर्जन से अधिक गांवो के ग्रामीणों ने चखा भंडारे का प्रसाद

169

जगदम्बा श्रीवास्तव

भेलसर(अयोध्या)- रुदौली क्षेत्र के भेलसर गांव के पूरब स्थिति श्री राम जानकी मंदिर पर चल रही आठ दिवसीय श्रीमद् भागवत कथा का समापन के बाद भंडारे का कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा।जिसमे भेलसर,अल्हवाना,धौरहरा,ममरेज नगर,रहीमगंज,सरायपीर सहित कई अन्य गांव के सैकड़ों ग्रामीण भंडारे में शामिल होकर प्रसाद ग्रहण किया।

वही भंडारे में समाज सेवी अनित शुक्ला,विधायक पुत्र आलोक यादव,रुदौली नगर व्यापार मंडल के महा मंत्री राजेश गुप्ता,शिवाजी अग्रवाल,बलराम यादव भी शामिल हुए।भंडारे के कार्यक्रम को सफल बनाने में अमरिका निषाद,बालाजी,मैकू लाल,राम चन्द्र,जगन्नाथ,हर गोविन्द सहित अन्य लोग शामिल रहे।