11 वीं की छात्रा साक्षी गुप्ता बानी एक दिन की थाना प्रभारी

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अनिल कुमार मिश्रा

भेलसर(अयोध्या)। कोतवाली रूदौली में सोमवार को मिशन शक्ति के तहत हिन्दू इंटर कॉलेज की 11 वीं की छात्रा साक्षी गुप्ता को एक दिन का थाना प्रभारी का प्रभार दिया गया।हिन्दू इण्टर कालेज के अध्यापक गण व पुलिस उपाधीक्षक/प्रभारी निरीक्षक व उप निरीक्षक लल्लन सिंह राठौर,उपनिरीक्षक लोकेन्द्र सिहं,महिला चौकी रिपोर्टिंग प्रभारी श्रीमती सरोज देवी,प्रधान आरक्षी राजेन्द्र पाण्डेय,आरक्षी संदीप यादव,महिला आरक्षी सरोज यादव मौजूद रहे।एक दिवस की प्रभारी निरीक्षक छात्रा कु0 साक्षी गुप्ता के समक्ष चार शिकायते आयी।

सभी शिकायतो का तत्काल निवारण किया गया। थाना स्थानीय के अधिकारी कर्मचारीगणों द्वारा मिशन शक्ति के सम्बन्ध में जागरूक करते हुए महिला सशक्तीकरण के सम्बन्ध में महिला सम्बन्धी घटित हो रहे अपराधों के सम्बन्ध में छात्राओं व महिलाओं को जागरूक किया गया तथा सुरक्षा सम्बन्धी महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नम्बरों का प्रचार-प्रसार किया गया व नारी सुरक्षा सम्बन्धी बचाव हेतु टिप्स दिये गये।नारी सुरक्षा,नारी जागरूकता व नारी स्वावलम्बन हेतु कार्यक्रम में उपस्थित समस्त जनों को आवश्यक आदेश-निर्देश से अवगत कराया गया।इस अवसर पर विद्यालय के अध्यापक आशीष शर्मा व पंकज शर्मा आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button