अब्दुल जब्बार लगातार तीसरी बार बनाये गए तहसील अध्यक्ष

उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन(उपजा)की बैठक मे सर्वसम्मति से किया गया पदाधिकारियों का चुनाव,अब्दुल जब्बार लगातार तीसरी बार बनाये गए सर्वसम्मति से तहसील अध्यक्ष।

भेलसर(अयोध्या) – उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन(उपजा)अयोध्या की रुदौली इकाई की बैठक जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी की अध्यक्षता में रुदौली तहसील प्रांगण मे सम्पन्न हुई।जिसमे सर्वसम्मति से तहसील के सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सम्पन्न हुआ।


मीटिंग में उपजा के ज़िला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव ने रुदौली इकाई के अध्यक्ष के लिए अब्दुल जब्बार के नाम का प्रस्ताव रखा।जगदम्बा श्रीवास्तव के प्रस्ताव पर सभी ने सहमति जताई और सर्वसम्मति से अब्दुल जब्बार को लगातार तीसरी बार अध्यक्ष चुना किया गया।उपाध्यक्ष पद के लिए डा. मो0 शब्बीर,अमरेश कुमार यादव व सतीश यादव,महामंत्री पद के लिए मोहम्मद आलम,सचिव डा. संतराम यादव,संगठन मंत्री शिव शंकर वर्मा,अलीम कशिश व अम्ब्रेश यादव व क़ाज़ी इबाद शकेब,कोषाध्यक्ष रियाज अंसारी,मीडिया प्रभारी अनित कुमार मिश्र व प्रमोद शर्मा को सर्वसम्मति से ज़िम्मेदारी सौंपी गई है।

कार्यक्रम में पत्रकारो की समस्याओं पर विस्तृत चर्चा करते हुए जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी ने कहा कि पत्रकारिता के सामने विकट समस्याये है परन्तु हमे अपनी लेखनी के बल पर उनका मुकाबला करना है।आज के समय मे मीडिया की भूमिका बढ़ गयी है।किसी घटना की सच्चाई हमसे से जान्ची जाती है।कोरोना काल मे हमारे साथियो ने अद्भूत क्षमता का प्रदर्शन किया है।शासन को पत्रकारों को भी कोरोना योध्दा मानना चाहिए।


इससे पूर्व जिलाध्यक्ष राजेन्द्र तिवारी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष जेपी गुप्ता,ज़िला सचिव जगदम्बा श्रीवास्तव को अंगवस्त्र भेंट का स्वागत किया गया।इस अवसर पर उपजा के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जय प्रकाश गुप्ता,जिला सचिव जगदंबा श्रीवास्तव,अयोध्या महानगर अध्यक्ष महेंद्र कुमार उपाध्याय,अरुण कुमार,अमरेश कुमार,क़ाज़ी इबाद शकेब,जितेन्द्र कुमार तिवारी,प्रदीप कुमार सहित दर्जनों की संख्या में पत्रकार तहसील परिसर में आयोजित बैठक में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button