Thursday, April 23, 2026
Advertisement
Home उत्तर प्रदेश अयोध्या जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन लोग घायल

जमीनी विवाद को लेकर आधा दर्जन लोग घायल

187

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व प्रह्लाद तिवारी

भेलसर(अयोध्या) – जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों में लाठियां चटकी जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए। घटना कोतवाली रुदौली क्षेत्र के सुजागंज चौकी के फगौली ठाकुरान गाँव की बताई जाती है।जहां पर गांव निवासी रमेश कुमार का आरोप है कि गांव के ही रंग बहादुर अरुण,सतीश व सुनील नशे की हालत में आकर मारपीट करने लगे।हल्ला गुहार सुनकर मौके पर आई पत्नी को भी बुरी तरह से पीटा।जिससे दोनों लोग घायल हो गए।

सूचना पर पहुंची इलाकाई पुलिस घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दूसरे पक्ष के द्वारा चार लोगों के खिलाफ नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।दिए गए तहरीर में कृष्णा देवी पत्नी स्व कुंवर बहादुर सिंह का रमेश कुमार व उनकी माता तारा देवी पत्नी अन्नू व जगदंबा पुत्र श्री राम पर मारपीट व गाली गलौज करने का आरोप है।चौकी प्रभारी देवेश कुमार त्रिवेदी ने बताया कि दोनों पक्षों से तहरीर मिली है जांच कर उचित कार्रवाई की जाएगी।