किसान मेले का भाजपा विधायक ने किया शुभारंभ

अब्दुल जब्बार एडवोकेट व अम्ब्रेश यादव

भेलसर(अयोध्या) – किसान कल्याण मिशन अभियान के तहत शुक्रवार को विकासखंड मवई में किसान गोष्ठी,प्रदर्शनी एवं किसान मेले का आयोजन किया गया।मुख्य अतिथि भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने कार्यक्रम में शामिल हुए।मवई क्षेत्र के किसानों ने आधुनिक कृषि के बाबत नई जानकारी ली।


किसान कल्याण मिशन के तहत शुक्रवार को मवई ब्लाक परिसर में किसान मेले का आयोजन हुआ।जिसका शुभारंभ भाजपा विधायक रामचंद्र यादव व मवई ब्लॉक प्रमुख राजीव तिवारी ने किया।प्रदर्शनी में स्थानीय बाल विकास परियोजना,कृषि विभाग,मृदा परीक्षण एवं स्वास्थ्य विभाग की सराहनीय प्रस्तुति दिखी।कार्यक्रम के दौरान ग्राम्य विकास विभाग द्वारा स्वयं सहायता समूह की प्रतिनिधियों,किसानों को सम्मानित भी किया गया।


भाजपा विधायक रामचंद्र यादव ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा कि उपजाऊ खेती से ही कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाया जा सकता है और भाजपा सरकार हमेशा किसानों की आय कैसे दुगनी हो सकती उस पर कार्य कर रही है।साथ ही सरकार की उपलब्धियों एवं किसानो को लाभ पंहुचाने वाली योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी।ब्लॉक मुख्यालय पर सैकड़ों की संख्या में किसानों ने पहुच कर आधुनिक कृषि के बाबत नई नई जानकारी भी हासिल किया।कृषि उपनिदेशक डॉ0 अशोक सिंह ने जैविक खेती एवं मृदा परीक्षण तथा फसल सुरक्षा एवं किसान सम्मान निधि व कृषि विधेयको की उपयोगिता पर सार्थक परिचर्चा प्रस्तुत की साथ ही शासन द्वारा किसानों के कल्याण हेतु चल रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई।


कार्यक्रम की अध्यक्षता बीडीओ मोनिका पाठक ने किया।इस मौके पर कृषि उपनिदेशक अयोध्या डॉ0 अशोक कुमार,उद्यान वैज्ञानिक प्रमोद सिंह,डॉ0 आरआर यादव वरिष्ठ वैज्ञानिक,भाजपा नेता तेज तिवारी,निर्मल शर्मा,राम नरेश वर्मा,कृष्ण सागर पाल,उमा शंकर वर्मा प्रभारी बीज गोदाम मवई,मंडल अध्यक्ष अंजनी साहू,समाजसेवी जगन्नाथ यादव गिरधारी यादव बीडीसी सहित सैकड़ो की संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button