
दो दिन पहले अपह्रत पान मसाला व्यवसाई पुत्र की हत्त्या कर दफनाई गई लाश को अयोध्या पुलिस ने महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी आलापुर श्मशान के कब्र से खोदकर किया बरामद।

अयोध्या – दो दिन पहले कोतवाली क्षेत्र के पान मसाला कारोबारी के गायब पुत्र शुभम चौरसिया की हत्त्या कर अपराधियो ने लाश को महराजगंज थाना क्षेत्र के ऐमी आलापुर गांव पंचायत के तमसा के मुहाने पर स्थित श्मशान में ले जाकर कब्र खोदकर दफना दिया था। प्रकरण की जांच कर रही अयोध्या कोतवाली पुलिस सहित अन्य टीमो के हत्थे चढ़े कुछ संदिग्ध लोगों से पूछताछ में घटना से अहम सुराग हाथ लगे तो पुलिस को घटना की कहानी सुनकर कान खड़े हो गये।

पुलिस पकड़े गये लोगो की सुरागरसी के आधार पर बुधवार की भोर में श्मशानघाट में दफनाई गयी खून से लथपथ लाश को कब्र से खोदवाकर बाहर निकलवाया। मामले में परिजनों ने अयोध्या कोतवाली में मुकदमा दर्ज करा रक्खा है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज सहित शक के आधार पर कई लोगो को हिरासत में लेकर घटना की तह तक पहुँचने की कोशिश कर रही थी। तभी उसे घटना से जुड़े तार हाथ लग गये और पुलिस घटना की तह तक पहुँच भी गई।
मामले में इलाके से कुछ लोगो का हाथ माना जा रहा है जो इलाके की भौगोलिक स्थित से परिचित था।मामले में मृतक युवक के करीबियों के शामिल होने से इनकार नही किया जा सकता है। दोस्तो ही कातिल के गुनहगार माने जा रहे हैं। घटना के संदिग्ध सियासी में पकड़ रखने वाले माने जा रहे। ग्रामीणों का कहना है कि भोर ही बड़ी संख्या में डॉग स्क्वायड के साथ पहुँच गई थी।






















